Domesticated cats in india

बिल्ली एक बहुत ही सुन्दर और प्यारा सा प्राणी है आपके घर में पालने के लिए तो आज हम आपको Domesticated cats in india के बारे में कुछ बेहतरीन जानकारी दे रहे हैं, अगर आप सच में घर में बिल्ली पालने का कोई प्लान कर रहे हैं तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें शायद आपके लिए कौन सी बिल्ली पालें इस सवाल का उत्तर आपको मिल जाए।
बिल्ली एक मांसाहारी, स्तनधारी जीव है, इसके देखने, सूंघने और सुनने की शक्ति कमाल की होती है ये बहुत ही कम रौशनी में भी बहुत अच्छी प्रकार से देख लेती हैं। अगर इनके जीवन काल की बात की जाए तो इनका जीवन काल १०- १५ साल होता ह। बिल्ली और मनुष्य का साथ लगभग १० हज़ार साल पुराना है।
1- Persain cat (पर्शियन बिल्ली )

अगर हम भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बिल्ली की बात करें तो वह पर्शियन बिल्ली ही है। इसे हिंदी में फ़ारसी बिल्ली कहते हैं इसके अलावा भी ये बिल्ली और भी कई नामों से जनि जाती है जैसे – फ़ारसी लॉन्गहेयर, शिराजी आदि। यह एक लम्बे बालों वाली होती है जिसकी काफी अच्छी तरह से देखभाल की जरूरत होती है। ये बिल्ली नखरे दिखाने में भी काफी प्रसिद्ध है।
पर्शियन बिल्ली अपने लम्बे बालों, एक बहुत ही सुन्दर कोट, अनोखे गोल चेहरे, छोटे थूथन और अपने कोमल स्वभाव के लिए पसंद की जाती हैं। यह बिलियन महंगी बिलियन होती हैं और इनमे स्वाथ्य सम्बन्धी समस्याएं भी अक्सर सामने आती रहती हैं इसलिए इन्हें पालना भी काफी महंगा होता है। ये बिल्लियां शुद्ध नस्ल की होती हैं इसलिए ये महंगी होती हैं।
कई फ़ारसी बिलियों के लम्बे बर्फ की तरह सफ़ेद बाल और आँखें नीली होती हैं। बिलियों की अन्य नस्लों की अपेक्षा इनकी आँखें बड़ी और चेहरा गोल होता है।
2- Maine coon cat ( मेन कून बिल्ली )

मेन कून एक बड़ी पालतू बिल्ली की नस्ल है , ये अमेरिकी मूल की बिल्ली है और दुनिया भर में अपने आपको विभिन्न प्रकार की जलवायु और वातावरण में समायोजित करने की अपनी कला के कारण पाली जाती है। आकार में बड़ी होने के साथ ये उतनी ही शांतचित्त होती हैं इसलिए इन्हें जेंटिल जाएंट्स भी कहते हैं इनका स्वभाव भी बहुत कोमल होता है।
Also read –
कछुआ कौन सा और कैसे पालें, पूरी जानकारी
मेन कून एक लम्बे बालों वाली बिल्ली है और स्वभाव से ये शर्मीली होती है। रेशमी फर के साथ इसकी लम्बी और झाड़ीदार पूंछ होती है, सामान्यता ये सफ़ेद , काली या भूरे रंग की होती है और आँखों का रंग हरा या सुनहरा होता है।
3- Bombay cat (बॉम्बे कैट )

बॉम्बे कैट बिल्लियों को बर्मी और ब्लैक शार्ट हेयर बिल्लियों से प्रजनन कराया गया है। ये छोटे पेंथर की तरह दिखाई देती है इसके बाल चिकने और गहरे काले होते हैं यह एक मीडियम आकार की पालतू बिल्ली है। इनकी पहचान इनके काले बाल और इनकी ताम्बे के कलर की आँखें हैं।
इन बिल्लियों का सिर और शरीर गोल और नाक छोटी होती है। यह बिल्लियां मीडियम आकार से लेकर बड़े आकार में भी पायी जाती हैं तथा वजन में ५ से ६ किलो तक की होती हैं। मादा बिल्ली की तुलना में नर बिल्ली ज्यादा बड़ी पायी जाती है और इनका शरीर मस्कुलर और काफी मजबूत होता है।
इनकी चाल भी विशेष तरीके की होती है ये एक पेंथर की तरह ही चलती हैं। ये बहुत बातूनी बिल्लियां होती हैं और आपके साथ खूब बातें करती हैं। खोजी प्रवत्ति के साथ ये आरामतलब भी बहुत होती हैं। ये आपकी गॉड में भी कुछ समय बिताना पसंद करती हैं।
4- Siamese cat ( सीअमेज़ कैट )

सीअमेज़ कैट को आप पालने के बारे में जब सोचें जब आपमें सहन करने की शक्ति हो क्योंकि ये बिल्लियां तेज़ दिमाग के साथ बहुत ज्यादा शरारती बिल्ली होती हैं और आपके कामों में दखल देने से भी बज नहीं आती हैं लेकिन अगर आप इस बिल्ली के नखरे उठा सकते हैं और आपको बिल्लियों के साथ खेलना पसंद है तो फिर ये बिल्ली आपके पालने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
मध्यम आकार की ये बिल्ली नखरे भरपूर दिखाती है ये चाहती है कि मालिक का ध्यान उस पर रहे इसके लिए ये कई तरह का नाटक करना जानती हैं और कभी-कभी तो ये ध्यान न देने पर रोने का नाटक करके आपके ध्यान को अपने ओर आकर्षित करती हैं। सामान्य रूप से ये सिल्वर ग्रे कलर में ही पायी जाती हैं ओर इनकी आँखें नीली होती हैं।
5- Himalayan cat ( हिमालयन कैट )

हिमालयन कैट ज्यादातर सफ़ेद बाल और नीली आँखों वाली ये बिल्लियां बहुत आलसी बिल्लियां होती हैं इनका स्वभाव बहुत ही शांत होता है और ये हमेशा आपकी गोदी में रहना पसंद करती हैं। ये बिल्लियां भी महंगी बिल्लियों कि श्रेणी में ही आती हैं और आपके पालने के लिए एक अच्छी बिल्ली है।
ये पर्शियन बिल्ली से काफी मिलती जुलती बिल्ली हैं इसका कारण है कि ये पर्शियन बिलियों कि ही एक क्रॉस ब्रीड है इसीलिए ये भी महंगी मिलती हैं। इन्हें आप ज्यादा कूद-फांद करते नहीं पाएंगे ऐसा इनके आलसी स्वभाव के कारण होता है और शांत इतनी होती हैं किसी दूसरे पालतू जानवर के साथ आसानी से सहज हो जाती हैं।
6- Indian cat ( भारतीय बिल्ली / चित्तीदार बिल्ली )

भारतीय बिल्ली / चित्तीदार बिल्ली से आप सब लोग खूब अच्छी तरह से परिचित होंगे क्योकि ये बिल्ली आपको गली-मोहल्ले में अक्सर ही घूमती मिल जाती है और ये बिल्ली यहाँ की जलवायु और परिस्तिथियों के अनुकूल है। Domesticated cats in india इन बिलियों की खासियत ये है कि जैसे ये घर के बाहर रहती हैं ऐसे ही ये घर के अंदर भी आपके साथ आसानी से रह सकती हैं।
वैसे ये बिल्लियां काफी शर्मीली होती हैं लेकिन एक बार जब आपके साथ इनकी दोस्ती हो जाए तो ये आपकी वफादार बिल्ली बन सकती हैं। इनके बाल छोटे होते हैं और चित्तीदार रंगों में पायी जाती है। इनकी पूंछ लम्बी होती है।
7- Munchkin cat ( मंचकिन कैट )

मंचकिन कैट एक छोटे पैरों वाली एक छोटी बिल्ली है जो एक नयी नस्ल है और इसे केवल १९९५ में ही पेश किया गया था इस बिल्ली को बौनी बिल्ली कि मूल नस्ल मन जाता है। जब इस बिल्ली को पेश किया गया था तो एक बहस छिड़ गयी थी जो उसके स्वाथ्य को लेकर थी लेकिन ये बिल्ली आज लोगों में बहुत ज्यादा पसंद की जाती है।
Also read –
तोते को बोलना कैसे सिखाएं, Tote ko bolna kaise sikhayen
ऐसा नहीं है इसके स्वाथ्य के बारे में जो विवाद पैदा हुआ था वह अनावश्यक था इसके साथ कुछ स्वाथ्य सम्बन्धी समस्याएं इसके छोटे पैरों के कारण है ये समस्या जब पैदा होती है जब इसके छोटे पैरों के कारण इसकी रीढ़ की हड्डी नीचे आ जाती है जिसके कारण इसके ह्रदय, फेफड़े और स्वांस-नली पर दबाब पड़ने लगता है।
8- American bobtail cat ( अमेरिकन बॉबटेल कैट )

अमेरिकन बॉबटेल कैट जैसा की नाम से ही पता चलता है ये अपनी पूंछ के लिए जनि जाती है इसके पास एक बहुत प्यारी सी पूंछ होती है। ये किसी भी वातावरण के अनुकूल होती हैं और स्वाभाव से बहुत ही चंचल होती है साथ ही ये भुलक्कड़ भी होती है।
इनकी आँखों का रंग किसी भी प्रकार का हो सकता है और इनका शरीर मजबूत होता हैं। चमकदार कोट के साथ इनके बाल लम्बे होते हैं। इनकी पूंछ की लम्बाई इनके शरीर की लम्बाई का एक तिहाई होती है और बहुत सुन्दर लगती है।
9- Videshi cat ( विदेशी बिल्ली )

इस बिल्ली की बात करें तो एक पर्शियन बिल्ली और विदेशी बिल्ली में लगभग सारी समानताएं आपको मिलेंगी बीएस अगर पर्शियन बिल्ली से कुछ भिन्नता आपको इस बिल्ली में मिलेगी तो वह है इसका फर कोट, जहाँ पर्शियन बिल्ली में फर कोट लम्बा होता है तो इस बिल्ली में उसके विपरीत फर कोट छोटा होता है।
छोटे बालों की वजह से इसके बालों को सवारना बहुत ही आसान हो जाता है जबकि पर्शियन बिल्ली के साथ उसके बालों को संवारने में काफी समय खर्च होता है यही कारण इस बिल्ली को लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बना देता है। अगर आप अपनी पालतू बिल्ली को ज्यादा समय नहीं दे सकते हैं तो ये बिल्ली आपके पालने के लिए बहुत बढ़िया रहेगी।
10- Abyssinian cat ( अबीसिनियन कैट )

मूल रूप से ये बिल्ली इथोयोपिया की है और इसे आमतौर से ‘एबी- ग्रेबर्स’ कहा जाता है। ये बिल्लियां बहुत बुद्धिमान बिल्लियां होती हैं और अपनी बुद्धिमानी के लिए जानी जाती हैं।
ये छोटे से मध्यम आकार में पायी जाती हैं। अगर हम रंगों की बात करें तो नीला, लाल और भूरा रंग प्रमुख है। ये बिल्लियां अपने बालों के पैटर्न के लिए भी जानी जाती हैं। इनका जीवन काल लगभग १५ साल के करीब होता है।
11- American curl cat ( अमेरिकन कर्ल कैट )

अमेरिकन कर्ल कैट मूल रूप में अमेरिका में पैदा हुई नस्ल है इनका आकार सामान्यता छोटा होता है और बालों की लम्बाई भी मध्यम आकार की होती है। जब इनके बच्चे पैदा होते हैं तो उनके कान बिलकुल सीधे होते हैं जो ३ साल से मुड़ना शुरू कर देते हैं और पांच साल तक सामन्यता मुड़ चुके होते हैं।
इनके बालों का रंग सामन्यता सफ़ेद, चाँदी की तरह, भूरा , सोने की तरह सुनहरा और चाकलेटी कलर का होता है। इनका जीवन काल लगभग १५ साल तक का होता है। अगर आप इसे भारत में पालना चाहते हैं तो आपको Domesticated cats in india बाज़ार में १०००० से लेकर २०००० में मिल सकती है।
12- American shorthair cat ( अमेरिकी शार्टहेयर कैट )

अमेरिकी शार्टहेयर कैट का व्यवहार बहुत शानदार होता है और ये अपने अच्छे व्यबहार के कारण लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं। साथ ही ये बहुत सक्रिय रहने वाली बिल्ली है अगर आपको दोस्ताना व्यवहार वाली बिल्ली की तलाश है तो वह यही बिल्ली है।
ये बिल्ली एक स्मार्ट बिल्ली की नस्ल में गिनी जाती है। इस बिल्ली को संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे अच्छी बिल्ली के रूप में जाना जाता है। आप इस बिल्ली के मानसिक कौशल के कायल हो जायेंगे। इस बिल्ली का जीवनकाल आमतौर से १५ साल होता है।
13- Singapura cat ( सिंगापुर कैट )

सिंगापुर मूल की ये बिल्ली भारत में पाली जाने वाली सबसे छोटी बिल्लियों की प्रजाति में से एक प्रजाति है ये बहुत छोटी होती है और इसका वजन केवल ८ पौंड तक ही होता है। ये बिल्ली ज़िंदगी भर छोटी ही रहती है।
गटर में ज्यादा पाए जाने के कारण इसे ड्रेन बिल्ली के बच्चे के रूप में भी जाना जाता है। अपने छोटे आकार के कारण इसे ‘फॉर एवर किटन’ के नाम से भी जाना जाता है। इनका जीवन काल लगभग १५ साल होता है। आपके बच्चों के लिए ये बिल्ली इक शानदार चुनाव रहेगा।
14- Birman cat ( बिरमन कैट )

बिरमन बिल्ली Domesticated cats in india में पायी जाने वाली खूबसूरत बिल्लियों में से एक है। माना जाता है कि ये बिल्ली मूल रूप से वर्मा की बिल्ली है जहाँ इसे पवित्र बिल्ली के रूप में माना जाता है। इसके बाद यहाँ से इसे फ्रांस ले जाया गया और ये जयदा लोकप्रिय हो गयी। इस बिल्ली का जीवन काल लगभग १५ वर्ष होता है।
ये बिल्ली लोगों के पालने के लिए काफी ज्यादा अनुकूल है और आप इसे पालतू जानवर के रूप में अगर पालते हैं तो इसका रख-रखाव ज्यादा मुश्किल नहीं होता है मतलब पालने के लिए आसान है। ये बिल्लियां लोगों के आस-पास रहना ज्यादा पसंद करती हैं।
15- Ragdoll cat ( रेगडॉल कैट )

अगर आप शोर बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं तो फिर ये शांत- चित्त बिल्ली आपके लिए ही है आपको इसे ज़रूर पालना चाहिए। ये बिल्ली आपका साथ इतना पसंद करेगी कि जब आप सोने बिस्तर पर जाएंगे तो यह आपके बेड पर ही होगी और जब आप घर आएंगे तो ये आपका अभिवादन भी करेगी।
Also read –
Symptoms of Rabies in a dog, कैसे पहचाने 1 मिनट में
ये बिल्ली बहुत शांत और कोमल स्वभाव की होती है इसकी आँखें नीली और कई रंगों में मिलती है। आकार में ये बिल्ली बड़ी होती हैं। घर में पालने के लिए इस बिल्ली का कोई प्रतियोगी नहीं है और इसका कारण है इसका स्नेही, मिलनसार और शांत होना। अन्य बिल्लियों की तरह इसका जीवन काल भी लगभग १५ साल होता है।
16- British shorthair cat ( ब्रिटिश शार्ट हेयर कैट )

ब्रिटिश शार्ट हेयर कैट अन्य बिल्ली की तरह पलने के लिए ज्यादा लपकप्रिय नहीं हैं और इसका मुख्य कारण ये है कि ये बिल्लियां स्वतंत्र रहना ज्यादा पसंद करती हैं पालतू होना इन्हें बहुत पसंद नहीं हैं और ये ज्यादा सक्रिय भी नहीं हैं। फिर भी भारत में ये लोकप्रियता हासिल कर रही हैं।
वैसे तो ये कई रंगों में देखने के लिए मिलती हैं लेकिन ग्रे रंग में ये ज्यादा पसंद की जाती हैं। इन बिल्लियों का जीवन काल लगभग १५ से १८ साल का होता है।
17- Scottish fold cat ( स्कॉटिश फोल्ड कैट )

स्कॉटिश फोल्ड कैट शोर से अन्य बिल्लियों की तरह नहीं डरती है और अपने मालिक के प्रति पूरा स्नेह प्रदर्शित करती है। यदि आप किसी बड़े तेज़ शोर वाले शहर में रहते हैं तो ये बिल्ली आपके लिए एक सही चुनाव होगा। स्कॉटिश फोल्ड एक कुलीन नस्ल की बिल्ली है।
इसकी बड़ी-बड़ी आँखें और मुड़े हुए कान इसे एक अलग ही पहचान देते हैं। ये माध्यम आकार की बिल्लियां हैं जिनका वजन लगभग ९ से १३ पौंड तक होता है और जीवन काल लगभग १५ साल होता है। इसे खरीदने के लिए आपको भारत में एक अच्छी रकम खर्च करनी पड़ेगी जो लगभग ५०००० के आस-पास होगी।
18- Somali cat ( सोमाली कैट )

सोमाली कैट आनुवंशिक रूप से अबीसिनियन बिल्ली के सामान ही होती हैं केवल बालों का अंतर होता है जहाँ अबीसिनियन बिल्ली के बाल छोटे तो उसके विपरीत इनका फार कोट लम्बा होता है। ये स्वाभाव से चंचल और मिलनसार बिल्लियां होती हैं।
अबीसिनियन बिल्ली के साथ इसका जीन किस प्रकार पेश किया गया ये अज्ञात है जबकि सोमाली बिल्ली एक अफ्रीकन बिल्ली है। इसका जीवनकाल १२ से १६ साल होता है और भारत में ये आपको २०००० तक मिल जाती है।
19- Oriental shorthair cat ( ओरिएंटल शार्टहेयर कैट )

Domesticated cats in India
ओरिएंटल शार्टहेयर एक घरेलु बिल्ली की नस्ल है और इसे सियामी बिल्ली की क्रॉस ब्रीड द्वारा तैयार किया गया है। ये अपने मालिक से इतना अधिक प्यार करती हैं कि ये आपको परेशान भी क्र सकती हैं सिर्फ अपने प्यार को लेकर यदि आप इन्हें अपने से चिपकाये रखना चाहते हैं तो कोई बात नहीं ये आपके लिए ही हैं।
अपने नाम के अनुसार ये बिल्ली छोटे फार कोट में मिलती है और इसका जीवनकाल लगभग १५ साल होता है और ये भारत में आपको शौक लगभग मिल जाएगी तो अगर आप एक बहुत प्यार करने वाली बिल्ली कि तलाश में हैं तो यहाँ पर इस बिल्ली के साथ आपकी तलाश पूरी हो जाती है।
20- Devon Rex cat ( डेवन रेक्स कैट )

Domesticated cats in India
डेवोन रेक्स कैट Domesticated cats in india में इंसान के साथ हमेशा ऐसे पीछे लगे रहते हैं जैसे कुत्ते का पिल्ला। ये बिल्लियां अगर लम्बे समय तक अकेले रह जाती हैं तो निराश हो जाती हैं ये आपके साथ हर काम में लगे रहना पसंद करती हैं।
आकर में ये माध्यम होती हैं और वजन लगभग ९ पौंड के आस-पास रहता है। इसका फर कोट छोटा होता है १९५० के दशक के अंत में ये ब्रीड इंग्लॅण्ड में सामने आयी थी। इनका शरीर पतला और कान बड़े होते हैं। इनका जीवन काल १०-१५ साल होता है और भारत में ये २०००० के आस-पास आपको मिल सकती हैं।
Ques- भारत में सबसे ज्यादा किस नस्ल की बिल्ली को पालना पसंद किया जाता है ?
Ans- भारत में पर्शियन कैट यानि फ़ारसी बिल्ली को पलना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है ?
Ques – भारत में पाली जाने वाली बिल्ली की प्रमुख नस्लें कौन सी हैं ?
Ans – पर्शियन कैट, मेन कून, रेगडोल, और सयामी Domesticated cats in india हैं।
Ques – शुरुआत में पालने के लिए कौन सी नस्ल की बिल्ली ठीक रहेगी ?
Ans – शुरुआत में पालने के लिए हम आपको ‘मेन कून’ बिल्ली के लिए सुझाव देना चाहेंगे।
Ques – सामान्यता बिल्लियों का जीवनकाल कितना होता है ?
Ans – सामान्यता बिल्लियों का जीवनकाल १०-१५ साल होता है ?
Ques- भारत में बिल्लियों की कीमत क्या है ?
Ans – भारत में बिल्लियों की कीमत सामान्य रूप से १० से २० हज़ार है।
Ques- गटर में रहने वाली बिल्ली कौन सी है ?
Ans – गटर में रहने वाली बिल्ली ‘सिंगापुर कैट’ है ?
ये थीं Domesticated cats in india में पाली जाने वाली कुछ बिल्लियों की नस्लें, आपको इनमे से कौन सी नस्ल पसंद है कमैंट्स में आप हमें ज़रूर बताएं। और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करना न भूलें। धन्य्वाद,